Get App

तिरंगे के रंगों से सजाएं अपना लुक, 15 अगस्त के लिए ये फैशन आइडियाज आएंगे काम

स्वतंत्रता दिवस पर ऑफिस, कॉलेज या बच्चों के स्कूल के लिए तैयार होते समय तिरंगे के रंगों से इंस्पिरेशन लेकर कई स्टाइलिश लुक बनाए जा सकते हैं। साड़ी और कुर्ता सेट से लेकर तिरंगा दुपट्टा, रंग-बिरंगी चूड़ियां और नेल आर्ट तक, छोटे-छोटे फैशन टच आपके लुक को खास बना सकते हैं। इन आइडियाज की मदद से आप 15 अगस्त पर खूबसूरत दिखने के साथ देशभक्ति के रंग में भी रंगी नजर आएंगी।

Roopali Sharma
अपडेटेड Aug 14, 2026 पर 13:28
तिरंगे के रंगों से सजाएं अपना लुक, 15 अगस्त के लिए ये फैशन आइडियाज आएंगे काम

तिरंगा साड़ी
मिनिमल और एलिगेंट लुक के लिए तिरंगे के रंगों वाली साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी में केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ लाइनिंग पैटर्न इसे स्टाइलिश बना रहा है। पोल्का डॉट्स वाला ब्लाउज और बॉर्डर पर लगे सितारे लुक को और खूबसूरत बनाते हैं।

तिरंगा नेलपेंट
लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, तो तिरंगे के रंगों से नेल आर्ट कर सकती हैं। केसरिया, सफेद और हरे रंग की नेलपेंट से सिंपल डिजाइन बनाकर 15 अगस्त वाला लुक तैयार किया जा सकता है।

तिरंगे वाली चूड़ियां
चूड़ियां किसी भी देसी लुक की खूबसूरती बढ़ा देती हैं। 15 अगस्त पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की चूड़ियों का सेट पहनें। इसे सफेद साड़ी या सूट के साथ पेयर करने पर लुक में देशभक्ति का खूबसूरत टच आएगा।

केसरिया दुपट्टे वाला सूट
सिंपल सफेद कुर्ते के साथ केसरिया रंग का प्लेन दुपट्टा पहनें। इसके साथ सफेद लेगिंग या प्लाजो पेयर कर सकती हैं। यह लुक ऑफिस और कॉलेज दोनों के लिए सिंपल और स्टाइलिश रहेगा।

तिरंगा दुपट्टा
तिरंगे के रंगों वाला दुपट्टा 15 अगस्त के लिए आसान और स्टाइलिश ऑप्शन है। इसे सफेद प्लेन या कढ़ाई वाले कुर्ते के साथ पहन सकती हैं। इसके लिए आपको पूरा आउटफिट बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और लुक में देशभक्ति का टच भी आ जाएगा।

तिरंगा रिस्ट बैंड
बच्चों के लिए सिंपल देशभक्ति लुक चाहिए, तो उन्हें सफेद कपड़े पहनाएं और हाथ में तिरंगे रंग वाला रिस्ट बैंड पहना दें। यह छोटा-सा एक्सेसरी उनके लुक को 15 अगस्त के लिए खास बना देगा।

तिरंगा हेयर एक्सेसरीज
लड़कियों के बालों में तिरंगे रंग का रबरबैंड, क्लिप या रिबन भी लगाया जा सकता है। यह सिंपल आइडिया उनके रोजमर्रा के कपड़ों को भी 15 अगस्त के लिए खास और देशभक्ति वाला लुक दे देगा।

तिरंगा ब्रोच
तिरंगा ब्रोच को कुर्ते की नेकलाइन, दुपट्टे या साड़ी के पल्लू पर लगाया जा सकता है। यह छोटा-सा एक्सेसरी सिंपल आउटफिट में भी देशभक्ति का खूबसूरत टच देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें