
त्योहारों में ज्यादा मिठाई खाने से हमारे दांत और मसूड़े खराब हो सकते हैं। इसलिए इसको खाने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।(Photo: Canva)
त्योहार खुशियां ले कर आते हैं, लेकिन मुस्कान तब तक अच्छी रहती है जब तक दांत स्वस्थ हों। इसलिए दांतों की थोड़ी सी रोजमर्रा की देखभाल से मुस्कान और बिना दर्द के खुशी बनी रह सकती है।(Photo: Canva)
बच्चों को त्योहारों में मिठाइयां खाने के बाद दांत साफ करने की आदत डालना जरूरी है। उनके लिए ब्रश करना मजेदार बनाएं। ब्रशिंग को खेल की तरह समझाएं और उनकी कोशिश की तारीफ करें। (Photo: Canva)
अगर आप त्योहारों में ज्यादा मीठा खाने के बाद लंबे समय से दांत नहीं दिखाया है तो त्योहारों के बाद दांतों की तुरंत जांच करवाएं। डेंटिस्ट समय रहते दांतों की सड़न, प्लाक साफ करना और मसूड़ों की सेहत जांच सकता है। (Photo: Canva)
मिठाइयां दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ाती हैं, जो बैक्टीरिया एसिड बनाते हैं जो इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए मिठाई बार-बार न खाएं और खाने के बाद मुँह पानी से धोएं ताकि दांत सुरक्षित रहें।(Photo: Canva)
रात देर तक जागना और बदलती लाइफस्टाइल के बावजूद दांतों की सफाई जरूरी है क्योंकि बैक्टीरिया हमेशा एक्टिव रहते हैं। ब्रश और फ्लॉस करना न छोड़ें। अगर ब्रश करना मुश्किल हो तो शुगर-फ्री गम चबाएं और मुंह पानी से धोएं ताकि दांत स्वस्थ रहें।(Photo: Canva)
त्योहारों में ज्यादा खाना और शराब से शरीर में पानी कम हो जाता है, जिससे मुंह सूख सकता है और दांत कमजोर हो सकते हैं। इसलिए दिनभर पानी पीते रहें और मिठाई के बाद मुंह पानी से साफ करें। पानी से दांत स्वस्थ रहते हैं।(Photo: Canva)