Get App

लाल साड़ी और बेहद खास लुक...इस नए अंदाज में दिखी बॉलीवुड की ये यंग ब्रिगेड

लाल साड़ी भारतीय संस्कृति में हमेशा से खास रही है और इसे पारंपरिक और शुभ पहनावे के रूप में देखा जाता है। अब नई जनरेशन की बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इसे नए अंदाज में पेश कर रही हैं, जिससे यह पारंपरिक साड़ी आज के फैशन ट्रेंड में भी खास जगह बना रही है। कई एक्ट्रेस ने इसे कभी ग्लैमरस, कभी सिंपल तो कभी कूल स्टाइल में पहनकर दिखा दिया है कि साड़ी आज भी ट्रेंड में रह सकती है। हर किसी ने इसे अपने हिसाब से नया रंग दिया है

MoneyControl News
अपडेटेड Jun 08, 2025 पर 16:25
लाल साड़ी और बेहद खास लुक...इस नए अंदाज में दिखी बॉलीवुड की ये यंग ब्रिगेड

अनन्या पांडे ने लाल साड़ी को ग्लैमरस अंदाज में पहना जो किसी खास मौके के लिए परफेक्ट लगता है। उनकी साड़ी में सुनहरा बॉर्डर था और उन्होंने इसे फुल स्लीव्स वाले फिटिंग ब्लाउज के साथ पहना, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था। (Photo Credit: Ananya Instagram)

चोकर नेकपीस ने उनके देसी लुक में एक स्टाइलिश मिलेनियल टच जोड़ दिया, जिससे यह आउटफिट ट्रेडिशन और ट्रेंड का बढ़िया मेल बन गया। अनन्या का ये लुक उन लोगों को जरूर पसंद आएगा जो ट्रेडिशन पहनावे में थोड़ी चमक और स्टाइल का तड़का लगाना चाहते हैं। (Photo Credit: Ananya Instagram)

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को भारतीय साड़ी से खास लगाव है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने बारीक कढ़ाई वाली लाल रंग की टॉस्पेरेंट साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में उनका लुक बेहद सादगी से भरा था, खुले बाल, हल्का मेकअप और साड़ी की सिंपल ड्रेपिंग ने उनकी स्टाइल को शांत लेकिन असरदार बना दिया। (Photo Credit: Janhvi Instagram)

जान्हवी कपूर का साड़ी लुक उन Gen Z को बहुत पसंद आया जो टेडिशन के साथ थोड़ी मॉडर्न स्टाइल चाहती हैं। जान्हवी ने न तो भारी ज्वेलरी पहनी और न ही जरूरत से ज्यादा ग्लैमर दिखाया। उन्होंने साड़ी को सादगी से पहना और उसी की खूबसूरती को सामने आने दिया।(Photo Credit: Janhvi Instagram)

राशा थडानी ने लाल साड़ी को बिल्कुल नए और आसान अंदाज में पहनकर दिखाया कि यह रोजमर्रा के फैशन में भी शामिल हो सकती है। मिरर वर्क और ढीले स्टाइल में पहनी गई उनकी साड़ी में परंपरा के साथ-साथ आज के युवाओं का कैजुअल अंदाज भी साफ दिखा। (Photo Credit: Rasha Instagram)

राशा ने यह साबित कर दिया कि साड़ी को स्टाइलिश और कंफर्टेबल दोनों तरीके से पहना जा सकता है, बिना किसी झिझक के। सादे खुले बालों और आसान स्टाइल के साथ उन्होंने यह दिखाया कि साड़ी को किसी खास मौके के लिए ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा में भी आराम से पहना जा सकता है।(Photo Credit: Rasha Instagram)

सुहाना खान ने लाल साड़ी को एक बोल्ड और मॉडर्न अंदाज में पहना। उन्होंने इसे स्ट्रैपलेस कोर्सेट स्टाइल टॉप और फिगर फिटिंग ड्रेप के साथ स्टाइल किया, जिससे लुक एकदम अलग और आकर्षक लगा। (Photo Credit: Suhana Instagram)

सुहाना ने एक्सेसरीज कम रखीं और साफ-सुथरे लुक पर फोकस किया, जिससे उनका स्टाइल सिंपल होते हुए भी बेहद खास नजर आया। सुहाना की स्टाइलिंग एक बेहतरीन उदाहरण थी कि आज की साड़ी कैसे ट्रेडिशन और मॉडर्न लुक का मेल बन सकती है। (Photo Credit: Suhana Instagram)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें