Get App

Hair Care: चावल के पानी से बालों को मिलेगा नया जीवन, तेजी से बढ़ने के साथ बनेंगे चमकदार

Hair Care: स्वस्थ और घने बालों की चाह तो सभी रखते हैं। इसके लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके रसोई घर में मौजूद चावल का पानी बालों को मजबूत बनाने और तेजी से बढ़ने में मदद करता है।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 19:08
Hair Care: चावल के पानी से बालों को मिलेगा नया जीवन, तेजी से बढ़ने के साथ बनेंगे चमकदार

विटामिन और अमीनो एसिड से भरपूर यह पानी बालों की जड़ों को पोषण देता है और बालों को घना, लंबा और चमकदार बनाता है। आइए जानते हैं चावल के पानी को कैसे बनाएं और बालों के लिए इसका सही तरीका क्या है।

चावल का पानी अमीनो एसिड, विटामिन B, E और अन्य पोषक तत्वों से भरा होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों की जैविक वृद्धि को बढ़ावा देता है।

चावल के पानी को बनाने के लिए पहले आधा कप कच्चे चावल को अच्छी तरह धो लें ताकि उसके ऊपर लगे गंदगी या मिट्टी निकल जाए।

फिर चावल को धोने के बाद उसमें 2 से 3 कप साफ पानी डालें और इसे 30 मिनट के लिए भिगो दें।

अधिक ताकत के लिए आप इस चावल के पानी को 12 से 24 घंटे तक कमरे के तापमान पर छोड़ सकते हैं ताकि यह खुद ब खुद फर्मेंट हो जाए।

अपने नॉर्मल शैम्पू के बाद इस चावल के पानी को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। चावल के पानी को लगाने के बाद हल्की मसाज करें ताकि पोषक तत्व बालों में अच्छी तरह समा जाएं।

बालों में चावल के पानी को 10 से 20 मिनट तक लगा रहने दें ताकि यह बालों तक पोषण पहुंचा सके। इसके बाद बालों को सामान्य पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि बालों में कोई अवशेष न रह जाए।

इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार निरंतर अपनाएं ताकि बालों की चमक, मोटाई और लंबाई में सुधार देखने को मिले। चावल का पानी अपने आप में एक सरल, सस्ता और प्रभावी प्राकृतिक उपाय है, जो बिना केमिकल्स के आपके बालों की सेहत बनाता है।

चावल के पानी का नियमित इस्तेमाल आपके बालों को मजबूत, खूबसूरत और तेजी से बढ़ने में मदद करता है, साथ ही यह बालों को टूटने से भी बचाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें