Get App

महंगे डिजाइनर सूट फेल! जब सूट की मोहरी पर नजर आएंगी ये छोटी और खूबसूरत डिटेल्स

आपकी रोज के सलवार-सूट में यदि आप थोड़ा सा स्टाइल देना चाहती हैं तो सलवार की मोहरी पर फैंसी डिजाइन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इससे सिंपल सूट भी ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ सकता है। ये एक छोटी सी कारीगरी भी आपके पूरे सलवार के लुक को अलग और खास बना सकती है।

Roopali Sharma
अपडेटेड Sep 11, 2026 पर 15:02
महंगे डिजाइनर सूट फेल! जब सूट की मोहरी पर नजर आएंगी ये छोटी और खूबसूरत डिटेल्स

1. गोटा पट्टी लेस लगाएं
गोल्डन गोटा पट्टी लेस मोहरी को तुरंत फैंसी लुक दे सकती है। पत्ते या फूल वाले डिजाइन की लेस खासकर त्योहारों और शादी के फंक्शन के लिए अच्छी लगेगी। सिंपल सूट के साथ भी यह डिटेल काफी खूबसूरत नजर आती है।

2. पाइपिंग से सजाएं
मोहरी पर कटवर्क के साथ कंट्रास्ट रंग की पाइपिंग लगाएं। इससे सलवार की बॉर्डर साफ और सुंदर दिखेगी। यह छोटी सी डिटेलिंग सलवार को फैंसी और स्टाइलिश लुक देगी।

3. प्रिंटेड फैब्रिक लगाएं
मोहरी पर सूट के कपड़े से अलग प्रिंटेड फैब्रिक लगाने का आइडिया भी अच्छा है। आप सूट के बॉर्डर से मिलता-जुलता कपड़ा चुन सकती हैं। इसके ऊपर हल्की लेस लगाने से लुक और भी सुंदर हो जाएगा।

4. प्रिंटेड फैब्रिक लगाएं
मोहरी पर सूट के कपड़े से अलग प्रिंटेड फैब्रिक लगाने का आइडिया भी अच्छा है। आप सूट के बॉर्डर से मिलता-जुलता कपड़ा चुन सकती हैं। इसके ऊपर हल्की लेस लगाने से लुक और भी सुंदर हो जाएगा।

5. सीक्विन्स से सजाएं
सादी मोहरी को थोड़ा चमकदार बनाने के लिए छोटे सीक्विन्स लगाए जा सकते हैं। खासकर हैवी कढ़ाई वाले सूट के साथ यह स्टाइल काफी अट्रैक्टिव लगेगा।

6. बटन से दें नया लुक
स्लिम मोहरी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। इसके किनारे प्रिंटेड कपड़ा लगाकर छोटे बटन या मोती लगाने से साधारण सलवार में भी अच्छी डिटेलिंग आ जाती है।


7. फ्लोरल मोहरी
यदि आपको फूलों वाली सजावट पसंद है, तो मोहरी पर छोटे कपड़े के फूल लगवा सकती हैं। इन फूलों के बीच मोती या बीड्स लगाने से पूरा लुक और भी प्यारा लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें