
1. ग्रिड ऑर्गनाइजर
ड्रॉअर में अलग-अलग चीजों के लिए छोटे-छोटे खाने बनाना चाहते हैं, तो कार्डबोर्ड से ग्रिड ऑर्गनाइजर तैयार कर सकते हैं। ड्रॉअर के साइज के हिसाब से कार्डबोर्ड की पट्टियां काटें और उनमें छोटे-छोटे कट लगाएं। इन पट्टियों को एक-दूसरे में फंसाकर क्रॉस की तरह सेट करें।
2. डिवाइडर बॉक्स
वॉर्डरोब या ड्रॉअर में कपड़े अक्सर इधर-उधर फैल जाते हैं। इससे बचने के लिए छोटे कार्डबोर्ड बॉक्स को कम ऊंचाई में काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें टी-शर्ट, मोजे, रुमाल या स्कार्फ अलग-अलग रखे जा सकते हैं।
3. स्टोरेज बॉक्स
बड़े डिलीवरी बॉक्स को छोटी-बड़ी चीजें रखने के लिए स्टोरेज बॉक्स की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें एक्स्ट्रा चादरें, पुराने कागज, सीजनल डेकोरेशन का सामान या दूसरी कम इस्तेमाल होने वाली चीजें रख सकते हैं। बॉक्स के बाहर लेबल लगाकर उसमें रखी चीज का नाम भी लिख दें।
4. ड्रॉअर ऑर्गनाइजर
हर ड्रॉअर का साइज अलग होता है, इसलिए बाजार का ऑर्गनाइजर हमेशा सही फिट नहीं बैठता। इसके लिए पहले ड्रॉअर की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई नापें, फिर कार्डबोर्ड को उसी हिसाब से काटकर छोटे-छोटे खाने बनाएं। इन्हें पेपर या कपड़े से कवर करने पर ऑर्गनाइज़र और भी अच्छा दिखेगा।
5. किचन या पेंट्री में इस्तेमाल
डिलीवरी बॉक्स के छोटे और मजबूत हिस्सों को किचन या पेंट्री में इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें मसालों के छोटे पैकेट, स्नैक्स, टी-बैग या दूसरे छोटे पैकेट रख सकते हैं। इससे शेल्फ पर सामान आसानी से मिल जाएंगी।
6. मैगजीन और फाइल होल्डर
एक मजबूत कार्डबोर्ड बॉक्स को काटकर आसानी से मैगजीन या फाइल होल्डर बनाया जा सकता है। बॉक्स के एक हिस्से को तिरछा काटें, ताकि मैगजीन और फाइल आसानी से अंदर रखी जा सकें। किनारों को टेप से मजबूत करने के बाद इसे रंगीन पेपर या पेंट से सजा सकते हैं।
7. डेस्क ऑर्गनाइजर
छोटे डिलीवरी बॉक्स पेन, पेंसिल, कैंची, रबर और दूसरी स्टेशनरी रखने के लिए यूजफुल होते हैं। अलग-अलग साइज के बॉक्स को एक साथ चिपकाकर कई छोटे खाने बना सकते हैं। इन्हें एक ही रंग के पेपर या कपड़े से कवर करने पर आपका DIY डेस्क ऑर्गनाइजर काफी सुंदर लगेगा।