Get App

कम बजट हाई फैशन लुक, ब्लैक ड्रेस के साथ ट्राई करें ये फैशन हैक्स!

शॉर्ट ब्लेक ड्रेस को सही एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करके आप अपने लुक को बेहद खूबसूरत और एलिगेंट बना सकती हैं। सही ज्वेलरी, बैग, फुटवियर और दूसरी एक्सेसरीज की मदद से एक ही ड्रेस को अलग-अलग ओकेशन के लिए स्टाइलिश अंदाज दिया जा सकता है।

Roopali Sharma
अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 12:14
कम बजट हाई फैशन लुक, ब्लैक ड्रेस के साथ ट्राई करें ये फैशन हैक्स!

1. रफल्ड नेक ड्रेस और मेटैलिक वॉच
ऑफिस के लिए रफल्ड नेक वाली ब्लैक ड्रेस एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी छोटी आस्तीनों पर बने हल्के रफल्स हाथों को कवर करने के साथ ड्रेस को स्टाइलिश लुक देते हैं। इसके साथ गोल डायल वाली मेटैलिक घड़ी पहनें।

2. सैटिन ऑफ-शोल्डर ड्रेस के साथ सिल्वर ब्रेसलेट
पार्टी या शाम के किसी खास मौके के लिए पतली स्ट्रैप वाली सैटिन ऑफ-शोल्डर ब्लैक ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। इसका फिटेड अपर बॉडी को खूबसूरती से शेप देता है और नीचे की ओर फ्लेयर लुक को और अट्रैक्टिव बनाता है।

3. फ्लेयर्ड ड्रेस के साथ मिनिमल क्लच
गोल गले वाली फ्लेयर्ड ब्लैक ड्रेस कमर के आसपास के हिस्से को अच्छी तरह कवर करती है। यदि ड्रेस पर फूलों की हल्की डिजाइन या प्रिंट हो, तो लुक और भी खूबसूरत लगता है। इसके साथ छोटा और सिंपल क्लच कैरी करें।

4. लेस पिनाफोर ड्रेस और बॉक्स हैंडबैग
डेट या कैजुअल आउटिंग के लिए फूलों की कढ़ाई वाली सफेद लेस से सजी पिनाफोर ड्रेस पहन सकती हैं। यह ड्रेस लुक को प्यारा और फ्रेश अंदाज देती है। इसके साथ बॉक्स शेप का हैंडबैग कैरी करें।

5. फिटेड ब्लैक ड्रेस के साथ ओवरसाइज्ड सनग्लासेस
यदि आपको बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक पसंद है, तो शरीर से फिट होने वाली ब्लैक ड्रेस चुनें। इसके साथ बड़े साइज के काले सनग्लासेस पहनें। यह कॉम्बिनेशन आपको स्टाइलिश और थोड़ा ग्लैमरस लुक देगा।

6. ब्लैक ड्रेस के साथ सिल्वर ज्वेलरी
कम एक्सेसरीज के ब्लैक ड्रेस को ग्लैमरस बनाने के लिए सिल्वर ज्वेलरी चुनें। छोटे हूप ईयररिंग्स, पतली चेन या सिल्वर ब्रेसलेट जैसे मिनिमल पीसेज ड्रेस के साथ काफी अच्छे लगते हैं। काले रंग के साथ सिल्वर की चमक पूरे लुक को क्लासी और मॉडर्न बना देती है।

7. ब्लैक ड्रेस के साथ स्टाइलिश हील्स
ब्लैक ड्रेस के साथ सही फुटवियर भी पूरे लुक को बदल सकता है। पार्टी के लिए सिल्वर, न्यूड या ब्लैक हील्स चुन सकती हैं, जबकि कैजुअल लुक के लिए स्टाइलिश फ्लैट्स या लोफर्स बेहतर रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें