
सफेद रंग
गर्मियों में सफेद रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह धूप को रिफ्लेक्ट करता है और पहनने में हल्का व आरामदायक लगता है। कॉटन कुर्ता, लिनेन ड्रेस या सिंपल शर्ट हर लुक में क्लासी और कूल लगता है।
पेस्टल कलर
लैवेंडर, मिंट ग्रीन, बेबी पिंक और हल्का ब्लू जैसे पेस्टल रंग आंखों को सुकून देते हैं। ये रंग खासकर दिन के समय, आउटिंग या ऑफिस लुक के लिए परफेक्ट होते हैं। ये ज्यादा चमकीले नहीं होते, लेकिन स्टाइल में अलग ही निखार लाते हैं।
पीला रंग
पीला रंग गर्मियों की पहचान है। ये एनर्जी और पॉजिटिविटी से भरपूर होता है। हल्का बटर येलो हो या ब्राइट येलो, ये आपके लुक को तुरंत आकर्षक बना देता है। छोटे एक्सेसरी या टॉप में भी ये रंग काफी असरदार लगता है।
नीला रंग
नीले रंग के हल्के शेड्स गर्मी में काफी सुकून देते हैं। ये आंखों को ठंडक पहुंचाता है और लुक को फ्रेश बनाता है। स्काई ब्लू से लेकर इंडिगो तक, ये रंग इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स में खूब जचता है।
अर्थी न्यूट्रल्स
बेज, टैन और हल्के ब्राउन जैसे न्यूट्रल रंग सादगी में भी स्टाइल दिखाते हैं। ये रंग उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो ज्यादा चमकीले कपड़े पसंद नहीं करते। इन्हें किसी भी रंग के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है और हर बार एक क्लीन व एलिगेंट लुक मिलता है।