Get App

बढ़ती उम्र में भी त्वचा रहेगी जवां,स्किन पर नहीं दिखेगा उम्र का असर, बस डाइट में शामिल करें लें ये Anti Aging फूड्स

बढ़ती उम्र के साथ स्किन डल और अनहेल्दी होने लगती है। ऐसे में कई लोग अपनी स्किन को जवां बनाए रखने के लिए एंटी -एजिंग प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, जो हेल्थ पर बुरा असर डाल सकते हैं।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 05:45
बढ़ती उम्र में भी त्वचा रहेगी जवां,स्किन पर नहीं दिखेगा उम्र का असर, बस डाइट में शामिल करें लें ये Anti Aging फूड्स

बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, अनहेल्दी खानपान और प्रदूषण का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर नजर आता है. समय से पहले झुर्रियां, ढीलापन, रुखापन और स्किन का ग्लो कम हो जाना आज के समय में आम हो गया है. ऐसे में आपको अगर जवां ही दिखना है जो नेचुरल तरीके भी हैं. जैसे कुछ नेचुरल फूड्स जो एंटी-एजिंग प्रोपर्टीज के साथ आते हैं.

ये फूड्स अंदर से शरीर को पोषण देने के साथ-साथ स्किन की उम्र को थामे रखते हैं. ये न सिर्फ फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करते हैं बल्कि स्किन को ग्लोइंग, टाइट और यंग बनाए रखने में भी मदद करते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताएंगे ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जो आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

खीरे का जूस: खीरा एक प्रकार का प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। खीरे के रेगुलर सेवन से शरीर का मॉइस्चराइजर बना रहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि हर दिन एक गिलास खीरे का जूस पीने से बढ़ती उम्र में होने वाली प्रॉब्लम से निजात मिलता है। खीरे में कैफिक और एस्कॉर्बिक एसि़ड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खीरे में मौजूद ये तत्व शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट में फ्लावोनोल्स होते हैं जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं, स्किन की क्वालिटी सुधारते हैं और UV डैमेज से रक्षा करते हैं। ये मूड को बेहतर करता है, तनाव घटाता है और दिमाग की कार्यक्षमता को भी बढ़ावा देता है । हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

ग्रीन टी : ग्रीन टी में कैटेचिन्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में सूजन कम करते हैं, मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाते हैं और स्किन की एजिंग प्रोसेस को स्लो करते हैं। रोजाना एक-दो कप ग्रीन टी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और दिमाग एक्टिव रहता है।

गाजर का जूस: गाजर का जूस विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होने के कारण आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये पोषक तत्व त्वचा की बनावट में सुधार, दाग-धब्बों को कम करने, धूप से होने वाले नुकसान से बचाने और स्वस्थ, चमकदार रंगत को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

ब्लूबेरी: ब्लूबेरी में मौजूद एंथोसायनिन्स शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करते हैं। ये ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाए रखते हैं और उम्र बढ़ने के साथ आने वाली याददाश्त की समस्या को कम कर सकते हैं। रोजाना ब्लूबेरी खाने से त्वचा में चमक आती है।

नट्स: बादाम, अखरोट, काजू जैसे नट्स में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E और जिंक होता है। ये त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, झुर्रियों को कम करते हैं और दिल की बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा नट्स खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें