
ऐसे में घरों में कुछ पौधों को नहीं लगाना चाहिए जिससे घर में शांति बनी रहे। तो आइए जानते हैं ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें घर में रखने से पहले आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
कैक्टस (Cactus)
कैक्टस दिखने में सुंदर होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ये घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है। इसके कांटे घर के माहौल में तनाव ला सकते हैं। इसलिए घर के अंदर इस पौधे को नहीं लगाना चाहिए।
मनी प्लांट (Money Plant)
मनी प्लांट वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है, लेकिन अगर इसके पत्ते बहुत गहरे या काले होने लगें तो यह दुर्भाग्य का संकेत भी बन सकता है। घर से इसमें बरकत नहीं होती है।
पीस लिली (Peace Lily)
यह पौधा हवा साफ करता है, लेकिन इसमें मौजूद कुछ तत्व पालतू जानवरों के लिए जहरीले हो सकते हैं और एलर्जी भी पैदा कर सकते हैं। घर के अंदर इसे लगाने से तकलीफ हो सकती है।
एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसे ज्यादा देर तक नजरअंदाज करें या सही देखभाल न करें तो इसमें फफूंदी लग सकती है, जिससे घर में बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं।
रबर प्लांट (Rubber Plant)
यह पौधा सुंदर दिखता है, लेकिन इसके रस में मौजूद तत्व त्वचा पर जलन पैदा कर सकते हैं और बच्चों या जानवरों के लिए खतरनाक हो सकता है।
इंग्लिश आइवी (English Ivy)
तेजी से फैलने वाला यह पौधा फंगल एलर्जी पैदा कर सकता है। खासकर जिन लोगों को अस्थमा या सांस की दिक्कत है, उनके लिए यह सही नहीं। ऐसे लोगों को इन पौधों से दूर रहना चाहिए।
ओलेअंडर (Oleander)
यह पौधा बेहद जहरीला होता है। इसके पत्ते, फूल और टहनी सभी इंसानों और पालतू जानवरों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
इनडोर प्लांट्स चुनते समय सिर्फ उनकी सुंदरता या ट्रेंड पर ध्यान न दें, बल्कि ये भी जांचें कि वो आपके परिवार, बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। सही पौधा घर में सुख-शांति ला सकता है, लेकिन गलत पौधा परेशानी भी बढ़ा सकता है।