Get App

Hair Care Tips: हेयर केयर के लिए बेस्ट हैं ये मास्क, इसे आसानी से घर पर ही बनाएं

Hair Care Tips: जब गर्मी बढ़े और हेयर स्ट्रेटनर या ड्रायर के लगातार इस्तेमाल से बाल कमजोर, डैमेज या चमक खो बैठते हैं तो ऐसे में आपके बालों को केयर की जरूरत हैं। केयर के लिए घरेलू मास्क से आपकी सबसे बेहतरीन मदद हो सकती है। ये उपाय न सिर्फ आसान और किफायती हैं, बल्कि प्राकृतिक पोषण से बालों को फिर से जिंदादिल, मुलायम और टूटने से बचाने में असरदार साबित होते हैं।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 16:51
Hair Care Tips: हेयर केयर के लिए बेस्ट हैं ये मास्क, इसे आसानी से घर पर ही बनाएं

केयर के लिए घरेलू मास्क से आपकी सबसे बेहतरीन मदद हो सकती है। ये उपाय न सिर्फ आसान और किफायती हैं, बल्कि प्राकृतिक पोषण से बालों को फिर से जिंदादिल, मुलायम और टूटने से बचाने में असरदार साबित होते हैं।

घरेलू चीजें जैसे एवोकाडो, नारियल तेल, दही-शहद के मास्क से आप सप्ताह में कुछ ही समय दे कर बालों को फिर से जिंदा कर सकते हैं।

बालों में जान डालने के लिए एक पका हुआ एवोकाडो मैश करें, उसमें एक अंडा मिलाकर ग्लोइंग पेस्ट बनाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर हल्के शैम्पू से धो लें। यह मास्क बालों में पोषक तत्व भरता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है और रूखापन जाता है।

2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 अंडा मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें। 30 मिनट बाद धो लें। यह मिश्रण शाइनीनेस बढ़ाता है, डैंड्रफ और ड्राईनेस भी दूर करता है।

इसके बाद ऑलिव ऑयल हल्का गर्म करें, फिर स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। 1 घंटे तौलिये से कवर करके छोड़ दें। यह ड्राई एंड्स को शांत करता है और मुलायम बनाता है।

एक अंडा, दो बड़े चम्मच दूध और शहद एक साथ मिलाए। 20‑30 मिनट के लिए लगाएं फिर शैम्पू करें। यह बालों में गहरे पोषण और चमक के लिए असरदार है।

4 चम्मच एलोवेरा जेल में 2‑3 चम्मच नारियल तेल मिलाएं इसके बाद स्कैल्प मसाज के साथ 20‑30 मिनट तक लगा रखें। यह बालों को हाइड्रेट करता है, जल्दी टूटने से बचाता है।

इस तरह से आप कुछ हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं और बालों की केयर घर पर ही कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें