Get App

हल्दी से रिसेप्शन तक, इन टिप्स से लहंगा चुनकर भाई-बहन की शादी में पाएं परफेक्ट लुक!

वेडिंग सीजन में भाई या बहन की शादी में लहंगा चुनते समय फंक्शन और अपने आराम का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन के लिए अलग-अलग स्टाइल और रंग के लहंगे चुने जा सकते हैं,क्योंकि सही लहंगा और स्टाइलिंग से आप शादी में खूबसूरत, स्टाइलिश और सबसे अलग नजर आ सकती हैं।

Roopali Sharma
अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 09:54
हल्दी से रिसेप्शन तक, इन टिप्स से लहंगा चुनकर भाई-बहन की शादी में पाएं परफेक्ट लुक!

कम्फर्टेबल लहंगा
भाई या बहन की शादी में ऐसा लहंगा चुनें जो खूबसूरत होने के साथ कम्फर्टेबल भी हो। लहंगा शादी के फंक्शन और आपकी भूमिका के हिसाब से होना चाहिए।

मेहदी फंक्शन
मेहंदी के लिए हल्का और फ्लोरल लहंगा, संगीत के लिए थोड़ा ग्लैमरस डिजाइन और शादी या रिसेप्शन के लिए हैवी वर्क वाला लहंगा अच्छा रहेगा। इससे हर फंक्शन में आपका लुक अलग दिखेगा।

कलर ट्विनिंग करें
दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट से मिलता-जुलता रंग चुन सकती हैं, लेकिन बिल्कुल हूबहू मैच न करें। एक ही कलर के अलग शेड या मिलते-जुलते डिजाइन चुनने से लुक अच्छा लगेगा।

हल्दी फंक्शन
हल्दी में पीला, हल्का हरा, नारंगी या पेस्टल रंग का लहंगा अच्छा लगेगा। इस फंक्शन के लिए बहुत भारी लहंगे की जगह फ्लोरल प्रिंट, मिरर वर्क या हल्की कढ़ाई वाला लहंगा परफेक्ट रहेगा।


फिटिंग पर ध्यान
लहंगे की फिटिंग सही होनी चाहिए। बहुत टाइट या बहुत भारी लहंगा शादी में परेशानी दे सकता है। ऐसा आउटफिट चुनें जिसमें आप आसानी से चल-फिर और डांस कर सकें।

लाइट ज्वेलरी
अगर लहंगा हैवी है तो हल्की ज्वेलरी पहनें। सिंपल लहंगे के साथ स्टेटमेंट नेकलेस, झुमके या मांगटीका आपके लुक को और खूबसूरत बना सकते हैं।

दुपट्टा स्टाइल
लहंगा ऐसा चुनें जिसमें आपकी पसंद और पर्सनैलिटी नजर आए। सही रंग, डिजाइन और दुपट्टा स्टाइल के साथ आप भाई-बहन की शादी में खूबसूरत और सबसे अलग नजर आ सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें