Get App

नींद की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू उपाय

नींद न आना या बार-बार टूटना यानी अनिद्रा, आज के तनावपूर्ण जीवन का आम हिस्सा बन गई है। दवाइयों के बजाय कुछ प्राकृतिक तरीके अपनाकर आप अपनी नींद की गुणवत्ता बेहतर कर सकते हैं। आइए जानें 5 असरदार घरेलू नुस्खे जो आपकी नींद को ठीक करने और स्लीप साइकिल को दुरुस्त करने में मदद करेंगे।

Edited By: Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 20:49
नींद की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू उपाय

ब्राह्मी चाय से तनाव कम करें
ब्राह्मी एक औषधीय जड़ी-बूटी है जो दिमाग और तंत्रिका तंत्र को शांत करती है। दिनभर की उथल-पुथल के बाद ब्राह्मी की चाय पीने से आप तनावमुक्त होते हैं और नींद अच्छी आती है। रोजाना सोने से पहले ब्राह्मी चाय लेना फायदेमंद होता है।

मसालों वाला गर्म दूध बनाएं
गर्म दूध में हल्दी, जायफल और केसर मिलाकर पीना नींद लाने के लिए बेहद असरदार होता है। ये मसाले शरीर को आराम पहुंचाते हैं और आपके स्लीप साइकिल को नियमित करते हैं। सोने से पहले यह ड्रिंक जरूर लें।

अश्वगंधा का सेवन करें
अश्वगंधा एक प्राचीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो तनाव और चिंता को कम करके गहरी नींद में सहायक होती है। रोजाना अश्वगंधा की गोली या पाउडर का नियमित सेवन आपकी नींद की गुणवत्ता बढ़ा सकता है।

हर्बल टी से रिलैक्सेशन पाएं
कैमोमाइल, तुलसी और पैशन फ्लावर जैसी हर्बल चाय तनाव कम कर नींद को बेहतर बनाती हैं। सोने से 30-40 मिनट पहले हर्बल टी पीना आपके मन और शरीर को आराम देता है।

बादाम खाएं
बादाम में मैग्नीशियम और मेलाटोनिन होते हैं, जो आपके दिमाग को रिलैक्स कर नींद में मदद करते हैं। सोने से पहले 4-5 बादाम खाना आपकी नींद की गुणवत्ता को बढ़ावा देता है।

रात को स्क्रीन टाइम कम करें
सोने से पहले मोबाइल, टीवी या कम्प्यूटर का इस्तेमाल कम करें। ब्लू लाइट आपकी दिमाग की स्लीप हार्मोन पर असर डालती है, जिससे नींद में रुकावट आती है।

सोने से पहले योग और ध्यान करें
हल्के योग और ध्यान से शरीर और मस्तिष्क दोनों को आराम मिलता है। यह मानसिक तनाव कम करता है और बेहतर नींद के लिए मददगार होता है।

बेहतर स्लीपिंग एंज्वायर्नमेंट बनाएं
अंधेरा, ठंडा और शांत कमरा नींद के लिए आदर्श होता है। सोने के कमरे को गटर और आरामदायक बनाएं ताकि आपकी नींद बिना टूटे पूरी हो सके।

नियमित सोने-जागने का समय रखें
हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें। इससे आपकी बायोलॉजिकल क्लॉक संतुलित रहेगी और नींद नियमित होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें