Get App

Protein rich food: डाइट में लाएं ये वेज आइटम्स, अंडे से भी ज्यादा है इनमें प्रोटीन

Protein rich food: भारत में बड़ी संख्या में लोग शाकाहारी हैं, इसलिए उन्हें प्रोटीन के लिए अंडे का विकल्प चाहिए होता है। हालांकि एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है, लेकिन कुछ वेजिटेरियन फूड्स ऐसे भी हैं जो एक सर्विंग में इससे ज्यादा प्रोटीन प्रदान करते हैं। यहां 5 ऐसे विकल्पों के बारे में बताया गया है

MoneyControl News
अपडेटेड Apr 10, 2025 पर 16:13
Protein rich food: डाइट में लाएं ये वेज आइटम्स, अंडे से भी ज्यादा है इनमें प्रोटीन

हरी मटर को हम आसानी से अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है, बल्कि इसमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी होती है। करीब 100 ग्राम हरी मटर खाने पर शरीर को लगभग 5 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है, जो हेल्दी डाइट की ओर एक अच्छा कदम है।

टोफू, जिसे सोया पनीर भी कहा जाता है, सोयाबीन से तैयार होता है और यह प्रोटीन का एक उम्दा शाकाहारी विकल्प है। 100 ग्राम टोफू खाने पर लगभग 8 ग्राम तक प्रोटीन शरीर को मिलता है, जो मसल्स बिल्डिंग और टिशू रिपेयर के लिए लाभकारी होता है।

ग्रीक योगर्ट, सामान्य दही से अधिक गाढ़ा और प्रोटीन से भरपूर होता है। 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट खाने से लगभग 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है। यह पाचन को दुरुस्त रखने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

किनोआ एक ऐसा अनाज है जो शाकाहारी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसके 100 ग्राम सेवन से करीब 14 ग्राम प्रोटीन मिलता है। यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है।

भारतीय रसोई में पनीर का अपना खास स्थान है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही, यह कैल्शियम का भी एक अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

छोले, खासकर सफेद वाले, प्रोटीन से भरपूर होते हैं। 100 ग्राम छोले खाने से लगभग 19 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है। इन्हें उबालकर, सलाद या करी के रूप में खाया जा सकता है।

सत्तू, खासकर गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी देता है। 100 ग्राम सत्तू में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। इसे पानी में मिलाकर या पराठे के रूप में खाया जा सकता है।

अखरोट को आमतौर पर दिमागी ताकत बढ़ाने के लिए खाया जाता है, लेकिन इसमें प्रोटीन भी भरपूर होता है। 100 ग्राम अखरोट खाने पर लगभग 15 से 20 ग्राम तक प्रोटीन शरीर को मिलता है, साथ ही यह दिल के लिए भी फायदेमंद होता है।

चिया सीड्स और कद्दू के बीज दिखने में छोटे होते हैं, लेकिन इनमें जबरदस्त पोषण छिपा होता है। 100 ग्राम सेवन करने पर इनसे लगभग 17 से 20 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है। ये बीज फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होते हैं।

अगर बात सबसे ज्यादा प्रोटीन देने वाली शाकाहारी चीज की हो, तो सोया चंक्स सबसे आगे हैं। 100 ग्राम सोया चंक्स में लगभग 36 ग्राम प्रोटीन होता है। यह जिम जाने वालों और बॉडी बिल्डिंग करने वालों के लिए परफेक्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें