
1. पट्टू इकत साड़ी
पट्टू इकत साड़ी में इकत डिजाइन के साथ जरी बॉर्डर साड़ी को खूबसूरत लुक देता है। हरे रंग की बनारसी पट्टू सिल्क साड़ी पूजा से लेकर शाम की आउटिंग तक पहनी जा सकती है। इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी पहनकर लुक को और सुंदर बनाया जा सकता है।
2. कांजीवरम साड़ी
कांजीवरम साड़ी का ट्रेडिशनल और रिच लुक त्योहार के लिए काफी अच्छा लगता है। सिल्क फैब्रिक और कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर साड़ी की खूबसूरती बढ़ाते हैं। इसे पूजा, आरती या शाम के फंक्शन में पहना जा सकता है।
3. टिश्यू साड़ी
दशहरे की शाम के लिए लाइट शाइन वाली टिश्यू साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इसका शाइनी फैब्रिक लाइट में काफी खूबसूरत नजर आता है। पोल्का डॉट जैसे छोटे डिजाइन साड़ी को स्टाइलिश लुक देते हैं और यह ज्यादा भारी भी नहीं लगती।
4. चंदेरी सिल्क साड़ी
दिन में पूजा या परिवार के साथ गेट-टुगेदर के लिए चंदेरी सिल्क साड़ी पहनी जा सकती है। इसका फैब्रिक हल्का होता है और इसे लंबे समय तक पहनना भी आसान रहता है। इसकी हल्की चमक फेस्टिव लुक देती है।
5. पार्टी वियर साड़ी
शाम की पार्टी या फैमिली डिनर के लिए थोड़ी चमक वाली साड़ी चुनी जा सकती है। मोती, जिरकॉन या हल्के वर्क वाली साड़ी फेस्टिव लुक देती है, लेकिन बहुत ज्यादा हैवी नहीं लगती।
6. धारीदार कांजीवरम साड़ी
कांजीवरम का ट्रेडिशनल लुक पसंद है, लेकिन कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो धारीदार डिजाइन वाली साड़ी चुन सकती हैं। इसमें सिल्क की ट्रेडिशनल खूबसूरती के साथ स्ट्राइप्स का मॉडर्न टच मिलता है।
7. कलमकारी प्रिंट साड़ी
दशहरे के लिए कलमकारी प्रिंट वाली साड़ी भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें फूलों के साथ ट्रेडिशनल और पौराणिक डिजाइन देखने को मिलते हैं। हल्के रंगों वाली कलमकारी साड़ी पूजा या दिन के इवेंट्स के लिए अच्छी रहती है।