Get App

Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर करना है कम तो इन चीजों से तुरंत कर लें तौबा, अपनाएं ये लाइफस्टाइल

Blood Pressure: आज के समय में ब्लड प्रेशर की समस्या आम बात है। खराब लाइफस्टाइल, बढ़ती उम्र और खान-पान की वजह से ब्लड प्रेशर की बीमारी का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। आप अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करके खुद को इस गंभीर बिमारी से बचा सकते हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 21:07
Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर करना है कम तो इन चीजों से तुरंत कर लें तौबा, अपनाएं ये लाइफस्टाइल

ब्लड प्रेशर समय-समय पर बदल सकता है, इसलिए रेगुलर चेकअप करना बहुत जरूरी है। डॉक्टर आपकी रीडिंग देखकर यह तय करते हैं कि इलाज असर कर रहा है या नहीं, इसलिए जब घर पर ब्लड प्रेशर चेक करें तो इसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं।(Photo: Canva)

अगर आप लंबे समय तक तनाव में हैं, तो यह हाई ब्लड प्रेशर की एक बड़ी वजह बन सकता है। इसे कम करने के लिए योग, ध्यान और अच्छी नींद लें। अपनों के साथ समय बिताएं और रोज कुछ मिनट मन शांत रखने की कोशिश करें। हर दिन 7 से 9 घंटे की भरपूर नींद लेना भी जरूरी है। (Photo: Canva)

ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए रोज 1.5 ग्राम से कम नमक लें। साथ ही खाने में पोटेशियम से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें जैसे केला, एवोकाडो, खरबूजा, आलू और शकरकंद वाले फूड शामिल करें। रोज 3.5 से 5 ग्राम पोटेशियम लेना दिल के लिए फायदेमंद है।(Photo: Canva)

दिल की सेहत के लिए शराब से दूरी बनाना जरूरी है। खाने में ऐसी चीजें शामिल करें जो सेहत के लिए फायदेमंद हों, जैसे ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद खाएं। ज्यादा चिकनाई और ट्रांस फैट से दूरी रखें।(Photo: Canva)

सेहतमंद दिल के लिए वजन को नियंत्रित रखना और मोटापे से बचना बहुत जरूरी है। अगर आप अपने शरीर का सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत वजन भी कम कर लेते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर पर पॉजिटिव असर पड़ता है।(Photo: Canva)

स्मोकिंग करना और दूसरों के धुएं से सेहत को नुकसान होता है। इससे दूर रहना जरूरी है, क्योंकि इसका कोई भी स्तर सेफ नहीं है। स्मोकिंग छोड़ने के बाद आप दिल और नसों की सेहत सुधरती है।(Photo: Canva)

दिल की सेहत और ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए डेली फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है। डेली फिजिकल एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर को नैचुरल तरीके से कंट्रोल करने में मदद करती है। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट वॉक या योग करें या 75 मिनट दौड़ जैसे तेज एक्सरसाइज करना चाहिए।(Photo: Canva)

अगर आप अच्छी आदतें अपनाते हैं तो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखना आसान हो जाता है और लंबे समय तक सेहत भी ठीक रहती है। अपनी सेहत में हो रहे बदलाव पर नजर रखें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह से सुधार करें। (Photo: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें