
1. कॉकटेल पार्टी के लिए लेस कॉर्सेट और शियर साड़ी
कॉकटेल पार्टी या नाइट पार्टी में साड़ी पहनने के लिए ब्लैक लेस कॉर्सेट के साथ शियर जॉर्जेट साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल साड़ी को एक मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देता है। इसके साथ हल्की ज्वेलरी और हील्स पहनें। परफेक्ट लुक के लिए मेकअप और एक्सेसरीज को थोड़ा सिंपल रखें, ताकि कॉर्सेट और साड़ी दोनों अच्छे से उभरकर आएं।
2. लेडीज लंच के लिए फ्लोरल कॉर्सेट
दिन के समय होने वाली लेडीज लंच पार्टी के लिए फ्लोरल कॉर्सेट काफी प्यारा लगेगा। इसे हल्के रंग की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। डिफरेंट लुक के लिए कॉर्सेट और साड़ी के रंगों में हल्का कंट्रास्ट रखें। छोटे ईयररिंग्स, मिनिमल ब्रेसलेट और सैंडल के साथ यह लुक काफी फ्रेश और स्टाइलिश लगेगा।
3. डिनर पार्टी के लिए पर्ल डिटेलिंग कॉर्सेट
किसी स्पेशल डिनर या फैमिली गैदरिंग में आप पर्ल डिटेलिंग का कॉर्सेट पहन सकती हैं। इसे प्लेन या हल्की चमक वाली साड़ी के साथ पेयर करें, ताकि पूरा लुक बैलेंस रहे। बालों को स्लीक बन में बांधकर आप अपने लुक को और एलिगेंट बना सकती हैं। इसके साथ छोटे पर्ल ईयररिंग्स या स्टड्स अच्छे लगेंगे।
4. शादी के लिए कांजीवरम साड़ी और कॉर्सेट
अगर आप शादी में कुछ ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं, तो कांजीवरम साड़ी को डिटेलिंग वाले कॉर्सेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। कॉर्सेट के ऊपर हल्का शियर फैब्रिक या सुंदर कढ़ाई वाला डिजाइन चुना जा सकता है। इसके साथ कुंदन ज्वेलरी पहनने से लुक और भी रॉयल नजर आएगा।
5. ट्रेडिशनल साड़ी के साथ मॉडर्न कॉर्सेट
कॉर्सेट सिर्फ पार्टी या वेस्टर्न आउटफिट के साथ ही अच्छा नहीं लगता, बल्कि ट्रेडिशनल साड़ी के साथ भी इसे आसानी से पहना जा सकता है। बनारसी, सिल्क या दूसरी ट्रेडिशनल साड़ी के साथ सिंपल कॉर्सेट ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को नया अंदाज दे सकती हैं। हैवी साड़ी पर कॉर्सेट को थोड़ा सिंपल रखें और अगर साड़ी प्लेन है, तो डिटेलिंग या एम्ब्रॉयडरी वाला कॉर्सेट चुन सकती हैं।
6. ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट के साथ साड़ी
साड़ी में बोल्ड और मॉडर्न लुक के लिए ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट ट्राई कर सकती हैं। इसे सिंपल सिल्क, सैटिन या शियर साड़ी के साथ पेयर करें। ऑफ-शोल्डर डिजाइन आपके लुक को ग्लैमरस बनाता है, जबकि साड़ी ट्रेडिशनल टच को बनाए रखती है।