Get App

Fashion Tips: पतले और स्लिम लुक के 5 बेस्ट आउटफिट्स, इनमें आपका वजन दिखेगा कम

Fashion Tips: कई बार हम वजन कम करने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन डाइट और एक्सरसाइज को लगातार फॉलो नहीं कर पाते। ऐसे में जब अचानक किसी शादी या पार्टी का इनविटेशन आ जाता है, तो सबसे बड़ी टेंशन यह होती है कि क्या पहनें जिससे पेट की चर्बी नजर न आए और हम स्लिम और कॉन्फिडेंट दिखें

Edited By: Anchal Jha
अपडेटेड May 15, 2026 पर 08:54
Fashion Tips: पतले और स्लिम लुक के 5 बेस्ट आउटफिट्स, इनमें आपका वजन दिखेगा कम

शेपवियर पहने
अगर आप तुरंत स्लिम दिखना चाहती हैं, तो शेपवियर या टमी टकर एक अच्छा विकल्प है। ये शरीर को अंदर से होल्ड करके शेप को बेहतर दिखाता है। ध्यान रखें कि हमेशा सही साइज का ही शेपवियर चुनें, बहुत टाइट साइज लेने से शरीर असहज और लुक खराब भी हो सकता है। इसके ऊपर कोई भी ड्रेस पहनकर आप आसानी से स्लिम और कॉन्फिडेंट नजर आ सकती हैं।

बॉडी हगिंग ड्रेस से बनाएं दूरी
अगर पेट की चर्बी छुपानी है, तो बहुत ज्यादा टाइट या बॉडी-हगिंग ड्रेसेज से बचना बेहतर है। ऐसी ड्रेस शरीर की हर बनावट को उभार देती हैं, जिससे पेट ज्यादा नजर आने लगता है। इसके बजाय हल्के और फ्लोइंग कपड़े चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा।

अनारकली और फ्लेयर्ड कुर्ती
इंडियन वियर में अनारकली और फ्लेयर्ड कुर्ती पेट छुपाने के लिए बेस्ट मानी जाती हैं। इनका ढीला और बहता हुआ डिजाइन शरीर को बैलेंस लुक देता है। कैजुअल से लेकर शादी-ब्याह तक के फंक्शन में ये स्टाइल आपको खूबसूरत और स्मार्ट दोनों दिखाता है।

हाई वेस्ट जींस से मिलेगा स्मार्ट लुक
लो-वेस्ट जींस पेट की चर्बी को और ज्यादा हाईलाइट कर देती है। इसलिए हाई वेस्ट जींस हमेशा बेहतर विकल्प होती है। यह पेट को अच्छे से कवर करती है और शरीर को लंबा और स्लिम दिखाने में मदद करती है।

पैटर्न का खेल समझें
कपड़ों का पैटर्न भी आपके लुक पर बड़ा असर डालता है। वर्टिकल यानी लंबी लाइनों वाले पैटर्न आपको ज्यादा लंबा और स्लिम दिखाते हैं। ऐसे डिजाइन पेट की चर्बी को कम दिखाने में मदद करते हैं और आपके पूरे लुक को और ज्यादा आकर्षक बना देते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें