
लेकिन लड़कियों की हर त्योहर पर एक इच्छा और होती है कि उसकी स्किन उस दिन सुंदर दिखे उसपर कोई दाग-धब्बे ना दिखें और ये काम उनका बिना महंगे पार्लर जाए और बिना केमिकल्स लगाए ही हो जाए।
तो आज हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसको लगाकर आपकी स्किन इस रक्षाबंधन पर एकदम लाइट की तरह चमकेगी।
यह दो चीजें कोई और नहीं बल्कि आपके घर के रसोई में रखी दूध की मलाई और हल्दी है जो आपके स्किन को सपुर नेचुरल ग्लोइंग स्किन बना देगी और सब आपसे इस निखार का राज पुछेंगे।
दरअसल मलाई एक नेचुरल मॉइस्चराइजर जो लैक्टिक एसिड से स्किन सॉफ्ट करता है और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, ब्राइटनिंग एजेंट जैसे गुण होते है और इन दोनों का मिलन से बनाता है एक असरदार फेस पैक जो त्योहार की दमक के लिए खास है।
इन दोनों चीजों से मास्क बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच दूध की मलाई यानी फ्रेश क्रीम, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी और अगर आप चाहें तो 1-2 बूंद गुलाब जल या शहद भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस लगाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। चेहरे और गर्दन पर ब्रश या उंगलियों से लगाएं। फिर 15 मिनट तक सूखने दें, इसके साख ही गुनगुने पानी से धो लें।
इस फेस पैक को लगाने से रूखी त्वचा को नमी मिलती है, त्वचा और भी नेचुरल ब्राइटनिंग हो जाती है और डेड स्किन हट जाती है।
इस पैक को बनाने के लिए इस बात का ध्यान जरूर रखें की हल्दी ज्यादा न डालें वरना पीलापन रह सकता है और रात में लगाएं तो और बेहतर असर होगा।
अब हर त्योहार या फंक्शन पर महंगे फेशियल की जरूरत नहीं। यह नेचुरल पैक आपकी स्किन को खुद चमकने देगा वो भी बिना साइड इफेक्ट के।