Get App

01 January 2025 Panchang: आज है पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 January 2025 Panchang: आज 01 जनवरी, दिन बुधवार पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह देर रात 2.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 5:01 AM
01 January 2025 Panchang: आज है पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
01 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 01 जनवरी 2024 को पौष महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि देर रात 02.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 01.24 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

01 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि – 01 जनवरी 2025 को देर रात 02.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें