11 February 2025 Panchang: आज है माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 February 2025 Panchang: आज 11 फरवरी दिन मंगलवार माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह शाम 06.56 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
11 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 11 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और मंगलवार दिन है। यह तिथि शाम 06.56 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.16 बजे से शाम 04.39 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

11 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 11 फरवरी 2025 को शाम 06.56 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी।

आयुष्मान योग – सुबह 09.06 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा।

पुष्य नक्षत्र – 11 फरवरी को शाम 06.34 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 03.21 बजे से शाम 04.44 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.45 बजे से शाम 05.11 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 03.22 बजे से शाम 04.44 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 03.08 बजे से शाम 04.31 बजे तक

भोपाल- दोपहर 03.24 बजे से शाम 04.48 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.41 बजे से शाम 04.05 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.43 बजे से शाम 05.08 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 03.18 बजे से शाम 04.45 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.02 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.08 बजे

Chaitra Navratri 2025: इस साल कब मनाई जाएगी चैत्र नवरात्रि, ज्योतिषी से यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।