11 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 March 2025 Panchang: आज 11 मार्च दिन मंगलवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह सुबह 08.15 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 11, 2025 पर 5:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
11 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 11 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि सुबह 08.15 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही अतिगंदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.26 बजे से शाम 04.54 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

11 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि – 11 मार्च 2025 को सुबह 08.15 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।

सर्वार्थ सिद्ध योग – 11 मार्च 2025 को देर रात 2.16 बजे तक।

आश्लेषा नक्षत्र – 11 मार्च 2025 को देर रात 2.16 बजे तक।

11 मार्च 2025 व्रत-त्योहार – भौम प्रदोष व्रत

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

भद्रा- 9 मार्च को शाम 7.45 बजे से पृथ्वी लोक की भद्रा शुरू हो जाएगी।

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 03.29 बजे से शाम 04.58 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.48 बजे से शाम 05.17 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 03.30 बजे से शाम 04.59 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 03.15 बजे से शाम 04.43 बजे तक

भोपाल- दोपहर 03.29 बजे से शाम 04.58 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.45 बजे से शाम 04.15 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.48 बजे से शाम 05.17 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 03.19 बजे से शाम 04.49 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.35 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.26 बजे

Holi 2025: कब है होली 13 या 14 मार्च? जानिये हर साल क्यों जरूरी है होलिका दहन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।