Get App

11 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 March 2025 Panchang: आज 11 मार्च दिन मंगलवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह सुबह 08.15 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2025 पर 5:01 AM
11 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
11 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 11 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि सुबह 08.15 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही अतिगंदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.26 बजे से शाम 04.54 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

11 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि – 11 मार्च 2025 को सुबह 08.15 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें