12 February 2025 Panchang: आज रखा जाएगा माघ पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

12 February 2025 Panchang: आज 12 फरवरी दिन बुधवार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। यह शाम 07.23 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। आज ही पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 5:01 AM
12 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 12 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि शाम 07.23 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.32 बजे से दोपहर 01.54 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज ही पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। आज महाकुंभ मेले का अमृत स्नान भी है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

12 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि – 12 फरवरी 2025 को शाम 07.23 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।

सौभाग्य योग – 12 फरवरी सुबह 09.06 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके बाद शोभन योग लग जाएगा।

आश्लेषा नक्षत्र – 12 फरवरी को शाम 07.36 बजे तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

सूर्य गोचर- 12 फरवरी 2025 को रात 9.56 बजे सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए आज का दिन कुंभ संक्रांति के नाम से जाना जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.36 बजे से दोपहर 01.59 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.53 बजे से दोपहर 02.19 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.37 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 12.21 बजे से दोपहर 01.45 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.35 बजे से दोपहर 01.59 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.51 बजे से दोपहर 01.16 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.54 बजे से दोपहर 02.19 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 12.23 बजे से दोपहर 01.51 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.02 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.08 बजे

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान से चमकेगी किस्मत, जानें खास उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।