आज 12 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि शाम 07.23 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.32 बजे से दोपहर 01.54 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज ही पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। आज महाकुंभ मेले का अमृत स्नान भी है।
