12 January 2025 Panchang: आज है पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल और पारण का समय

12 January 2025 Panchang: आज 12 जनवरी, दिन रविवार पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह सोमवार को सुबह 05.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मृगशीर्षा नक्षत्र और ब्रह्मा योग का का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 12, 2025 पर 5:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
12 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 12 जनवरी 2025 को पौष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि सोमवार को सुबह 05.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मृगशीर्षा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.49 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.21 बजे से शाम 05.39 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

12 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


पौष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 12 जनवरी 2025 को पूरा दिन और रात पार कर दूसरे दिन सुबह 05.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।

ब्रह्म योग – 12 जनवरी 2025 को सुबह 09.09 बजे तक

मृगशिरा नक्षत्र – 12 जनवरी 2025 को सुबह 11.25 बजे तक

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शम 04.25 बजे से शाम 05.43 बजे तक

मुंबई- शाम 04.56 बजे से शाम 05.19 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.23 बजे से शाम 05.40 बजे तक

लखनऊ – शाम 04.13 बजे से शाम 05.32 बजे तक

भोपाल- शाम 04.31 बजे से शाम 05.53 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 03.49 बजे से शाम 05.10 बजे तक

अहमदाबाद- शम 04.21 बजे से शाम 06.12 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.34 बजे से शाम 05.59 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.14 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.43 बजे

Maha Kumbh 2025: स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन महाकुंभ में लगाएंगी डुबकी, करेंगी कल्पवास, मिला नया नाम और गोत्र

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।