आज 12 जनवरी 2025 को पौष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि सोमवार को सुबह 05.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मृगशीर्षा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.49 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.21 बजे से शाम 05.39 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
