Get App

13 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 March 2025 Panchang: आज 13 मार्च दिन गुरुवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह सुबह 10.36 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 13, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
13 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 13 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि सुबह 10.36 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 2.00 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

13 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 13 मार्च 2025 को सुबह 10.36 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी।

धृति योग - 13 मार्च 2025 को दोपहर 1.03 बजे तक।

पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र – 13 मार्च 2025 को पूरी रात पार कर सुबह 06.20 बजे तक।

व्रत त्योहार – आज व्रत की पूर्णिमा और होलिका दहन मनाया जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 2.00 बजे से दोपहर 03.29 बजे तक

मुंबई- दोपहर 02.18 बजे से दोपहर 03.48 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 02.02 बजे से दोपहर 03.31 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 01.46 बजे से दोपहर 03.15 बजे तक

भोपाल- दोपहर 01.59 बजे से दोपहर 03.29 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 01.16 बजे से दोपहर 02.46 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 2.19 बजे से दोपहर 03.48 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 01.49 बजे से दोपहर 03.19 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.33 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.28 बजे

Holi 2025 Date: 14 या 15 मार्च, क्या आपको भी है कंफ्यूजन? जानें होली की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 13, 2025 5:01 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।