आज 13 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि सुबह 10.36 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 2.00 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।