Get App

14 February 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 February 2025 Panchang: आज 14 फरवरी दिन शुक्रवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह रात 09.53 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर फाल्गुनी नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 5:01 AM
14 February 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
14 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 14 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि रात 09.53 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही अतिगंदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.08 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

14 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि – 14 फरवरी 2025 को रात 09.53 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें