आज 14 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि देर रात 03.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही वैधृति योग का संयोग रहेगा। मंगलवार को मकर संक्रांति है। 14 जनवरी को प्रयागराज में कुंभ महापर्व का प्रथम शाही स्नान शुरू हो गया है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
13 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त
माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि – 14 जनवरी 2025 को देर रात 03.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी।
पुनर्वसु नक्षत्र – 14 जनवरी 2025 को सुबह 10.17 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा।
14 जनवरी 2025 व्रत-त्योहार – मकर संक्रांति, प्रयागराज में महाकुंभ का प्रथम शाही स्नान
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
दिल्ली- दोपहर 03.07 बजे से शाम 04.26 बजे तक
मुंबई- दोपहर 03.34 बजे से शाम 04.57 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर 03.07 बजे से शाम 04.25 बजे तक
लखनऊ – दोपहर 02.54 बजे से शाम 04.16 बजे तक
भोपाल- दोपहर 03.12 बजे से शाम 04.33 बजे तक
कोलकाता – दोपहर 02.29 बजे से दोपहर 03.50 बजे तक
अहमदाबाद- दोपहर 03.31 बजे से शाम 04.52 बजे तक
चेन्नई- दोपहर 03.09 बजे से शाम 04.35 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 05.45 बजे