आज 14 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि देर रात 03.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही वैधृति योग का संयोग रहेगा। मंगलवार को मकर संक्रांति है। 14 जनवरी को प्रयागराज में कुंभ महापर्व का प्रथम शाही स्नान शुरू हो गया है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
