14 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और होली का त्योहार, जानें राहुकाल का समय

14 March 2025 Panchang: आज 14 मार्च दिन शुक्रवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। यह दोपहर 12.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शूल योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 14, 2025 पर 5:01 AM
14 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 14 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शूल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.07 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

14 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि – 14 मार्च 2025 को दोपहर 12.25 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी।

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र – 14 मार्च 2025 को पूरी रात पार कर सुबह 08.54 बजे तक।

व्रत त्योहार – स्नान दान पूर्णिमा, होली का त्योहार मनाया जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 11.01 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक

मुंबई- सुबह 11.18 बजे से दोपहर 12.48 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 11.03 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक

लखनऊ – सुबह 10.47 बजे से दोपहर 12.16 बजे तक

भोपाल- सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक

कोलकाता – सुबह 10.17 बजे से सुबह 11.46 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 11.19 बजे से दोपहर 12.49 बजे तक

चेन्नई- सुबह 10.48 बजे से दोपहर 12.18 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.31 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.28 बजे

Chandra Grahan 2025: होली पर रहेगा ग्रहण का साया, जानें सूतक काल और किस राशि पर क्या होगा असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।