आज 14 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शूल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.07 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।