आज 15 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि देर रात 03.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 01.48 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
