02 February 2025 Panchang: आज है माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

02 February 2025 Panchang: आज 2 फरवरी दिन रविवार माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह सुबह 09.15 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा और शिव योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Feb 02, 2025 पर 5:01 AM
02 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 2 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और रविवार दिन है। यह तिथि सुबह 09.15 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपाद नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शिव योग योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.34 बजे से दोपहर 05.34 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

02 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि – 02 फरवरी 2025 को सुबह 09.15 बजे तक चतुर्थी तिथि रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।

शिव योग – 02 फरवरी 2025 को सुबह 09.15 बजे तक शिव योग रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा।

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र – 02 फरवरी को रात 12.53 बजे तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

2 फरवरी 2025 – कुछ जगह लोग बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) मनाएंगे। कुछ लोग 3 फरवरी को मना रहे हैं।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04.39 बजे से शाम 06.00 बजे तक

मुंबई- शाम 05.07 बजे से शाम 06.32 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.26 बजे से शाम 05.59 बजे तक

लखनऊ – शाम 04.26 बजे से शाम 05.48 बजे तक

भोपाल- शाम 04.44 बजे से शाम 06.07 बजे तक

कोलकाता – शाम 04.01 बजे से शाम 05.25 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 05.03 बजे से शाम 06.27 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.43 बजे से शाम 06.10 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.08 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.01 बजे

Basant Panchmi 2025: बसंत पंचमी के दिन इस रंग के पहनें कपड़े, ज्ञान और बुद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।