Get App

02 February 2025 Panchang: आज है माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

02 February 2025 Panchang: आज 2 फरवरी दिन रविवार माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह सुबह 09.15 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा और शिव योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2025 पर 5:01 AM
02 February 2025 Panchang: आज है माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
02 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 2 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और रविवार दिन है। यह तिथि सुबह 09.15 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपाद नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शिव योग योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.34 बजे से दोपहर 05.34 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

02 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि – 02 फरवरी 2025 को सुबह 09.15 बजे तक चतुर्थी तिथि रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें