आज 20 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि सुबह 09.59 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सुकर्माण योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.36 बजे से सुबह 09.54 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
