2025 अंकों की जुबानी: जानेमाने Astro-Numerologist संजय बी जुमानी से जानें, अंकशास्त्र के मुताबिक कैसा रहेगा ये साल

Numerology Predictions 2025 : संजय बी जुमानी का कहना है कि 2025 मंगल का साल है। लाल ग्रह मंगल जीवन ले भी सकता है और बचा भी सकता है। भारत के लिए ये साल अच्छा रहेगा। बाजार में इस साल भी पॉजिटिव रिटर्न संभव है। इस साल बाजार में गिरावट खरीदारी का मौका बन सकता है। इंजीनियरिंग और इंफ्रा स्पेस के लिए ये साल अच्छा रहेगा

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
Numerology Predictions : संजय ने कहा कि इस साल मैन्यूफैक्चरिंग, मेक इन इंडिया और मोदी थीम वाले शेयर चलेंगे। इसके अलावा इंजानियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और न्यूक्लियर एनर्जी से जुड़े शेयर चलेंगे

Numerology Predictions 2025 : नया साल नई शुरुआत लेकर आता है। अतीत की चुनौतियां पीछे छूट जाती हैं और सुनहरा भविष्य धीरे-धीरे आकार लेने लगता है। जब भविष्य की बातें हों और सितारों का जिक्र ना हो,अंकशास्त्र के पन्ने ना खुले, ऐसा शायद संभव नहीं है। वो कहते हैं ना कि सितारों से आगे जहां और भी हैं, यकीन कीजिए या ना कीजिए,इसका फलसफा यही है कि ग्रहों की दशा और दिशा,अंक ज्योतिष जैसी चीजें हमारी-आपकी जिंदगी पर कुछ ना कुछ असर डाल रहे होते हैं। ऐसे में ये सवाल आपके मन हो सकता है कि ये साल कैसा रहेगा। बाजार में कैसा रिटर्न मिलेगा। 2025 किन अंकों के लिए बेहद खास होने वाला है। आज हम 2025 की गुत्थी अंकों की जुबानी सुलझाएंगे,वह भी देश के जानेमाने Astro-Numerologist संजय बी जुमानी के साथ

बाजार में इस साल भी पॉजिटिव रिटर्न संभव

संजय बी जुमानी का कहना है कि 2025 मंगल का साल है। लाल ग्रह मंगल जीवन ले भी सकता है और बचा भी सकता है। भारत के लिए ये साल अच्छा रहेगा। बाजार में इस साल भी पॉजिटिव रिटर्न संभव है। इस साल बाजार में गिरावट खरीदारी का मौका बन सकता है। इंजीनियरिंग और इंफ्रा स्पेस के लिए ये साल अच्छा रहेगा। फार्मा सेक्टर के लिए भी साल 2025 अच्छा रह सकता है। होटल, रेस्टोरेंट जैसे थीम भी अच्छा कर सकते हैं। इस साल स्टॉक मार्केट में मंगल ही मंगल रहने का अनुमान है। अमेरिका के लिए 2025 मुश्किल भरा साल होगा।


दिल्ली के चुनावों पर बात करते हुए संजय ने कहा कि आगे अरविंद केजरीवाल अपने ही साथियों द्वारा किनारे लगाए जा सकते हैं। आगे उनका राजनैतिक भविष्य अच्छा नहीं नजर आ रहा है।

अंक 3,6,9 वाले लोगों के लिए तथा मीन, धनु, वृषभ, तुला, मेष, वृश्चिक राशि वालों के  लिए अच्छा साल

संजय ने आगे कहा कि आशा है कि यह वर्ष सभी के लिए अच्छा रहेगा। विशेषकर अंक 3,6,9 वाले लोगों के लिए तथा मीन, धनु, वृषभ, तुला, मेष, वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष और ज्यादा अच्छा रहेगा। इस साल इनकी किस्मत चमक सकती है। संजय ने आगे कहा कि 25 की संख्या 9 यानी मंगल को रिप्रेजेंट करती है। मगल शक्ति और ऊर्जा देता है। ऐसे में हमें इसका फायदा लेने के लिए हमें इस साल को लिखने के लिए ’25  का प्रयोग न करके 2025 का ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ’25 का इस्तेमाल करने से केतु का असर आ जाएगा जिसे वास्तव में 'भाग्यशाली' नहीं माना जाता है। क्योंकि इसमें सफलता संघर्ष और परीक्षणों के माध्यम से तय होती है। इस लिए हमको 2025 को 2025 की लिखना चाहिए।

मैन्यूफैक्चरिंग, मेक इन इंडिया और मोदी थीम वाले शेयर चलेंगे

संजय ने कहा कि इस साल मैन्यूफैक्चरिंग, मेक इन इंडिया और मोदी थीम वाले शेयर चलेंगे। इसके अलावा इंजानियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और न्यूक्लियर एनर्जी से जुड़े शेयर चलेंगे। इसके अलावा फार्मा, हॉस्पिटैलिटी से जुड़े स्विगी और जोमैटो जैसे शेयर चलेंगे। इसके अलावा गोल्ड भी अच्छा रिटर्न देगा। लेकिन चांदी ज्यादा अच्छा रिटर्न दे सकती है। चांदी इस साल के लिए नया ग्लोड साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें। संजय ने कहा कि इस साल मैन्यूफैक्चरिंग, मेक इन इंडिया और मोदी थीम वाले शेयर चलेंगे। इसके अलावा इंजानियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और न्यूक्लियर एनर्जी से जुड़े शेयर चलेंगे

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 06, 2025 2:47 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।