21 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 January 2025 Panchang: आज 21 जनवरी, दिन मंगलवार माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह दोपहर 12.40 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 5:01 AM
21 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 21 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.40 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.09 बजे से शाम 04.28 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

21 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि – 21 जनवरी 2025 को दोपहर 12.40 बजे तक सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी।

धृति योग – 21 जनवरी 2025 को देर रात 03.49 बजे तक

चित्रा नक्षत्र – 21 जनवरी को रात 11.36 बजे तक रहेगा।

मंगल गोचर – 21 जनवरी को सुबह 10.05 बजे मंगल वक्री गति से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 03.11 बजे से शाम 04.31 बजे तक

मुंबई- दोपहर 3.37 बजे से शाम 05.51 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 03.11 बजे से शाम 04.30 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 02.58 बजे से शाम 04.19 बजे तक

भोपाल- दोपहर 03.15 बजे से शाम 04.37 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.32 बजे से शाम 03.54 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.35 बजे से शाम 04.57 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 03.12 बजे से शाम 04.38 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.13 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.51 बजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।