आज 21 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.40 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.09 बजे से शाम 04.28 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
