आज 24 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि शाम 07.26 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वृद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को भिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
