Get App

25 February 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 February 2025 Panchang: आज 25 फरवरी दिन मंगलवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह दोपहर 12.48 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2025 पर 5:01 AM
25 February 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
25 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 25 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.48 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.23 बजे से शाम 04.49 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

25 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि - 25 फरवरी 2025 को दोपहर 12.48 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें