26 February 2025 Panchang: आज है महाशिवरात्रि त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 February 2025 Panchang: आज 26 फरवरी दिन बुधवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह सुबह 11.09 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 5:01 AM
26 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 26 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि सुबह 11.09 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.23 बजे से दोपहर 01.58 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

26 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि - 26 फरवरी 2025 को सुबह 11.09 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।

परिघ योग - 26 फरवरी को देर रात 2.57 बजे तक परिघ योग रहेगा।

श्रावण नक्षत्र – 26 फरवरी को शाम 5.23 बजे तक

26 फरवरी 2025 व्रत-त्योहार- महाशिवरात्रि व्रत

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.34 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.52 बजे से दोपहर 2.20 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.36 बजे से दोपहर 01.46 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 12.20 बजे से दोपहर 01.46 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.33 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.50 बजे से दोपहर 01.17 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.53 बजे से दोपहर 02.20 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 12.22 बजे से दोपहर 01.51 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.48 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.18 बजे

Mahashivratri 2025: इस शिवरात्रि शिवलिंग पर चढ़ाएं ये फूल, होगी सभी मनोकामना पूरी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।