Get App

26 February 2025 Panchang: आज है महाशिवरात्रि त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 February 2025 Panchang: आज 26 फरवरी दिन बुधवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह सुबह 11.09 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2025 पर 5:01 AM
26 February 2025 Panchang: आज है महाशिवरात्रि त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
26 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 26 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि सुबह 11.09 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.23 बजे से दोपहर 01.58 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

26 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि - 26 फरवरी 2025 को सुबह 11.09 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें