26 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 January 2025 Panchang: आज 26 जनवरी, दिन रविवार माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह रात 08.55 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र और सर्वार्थसिद्ध योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 26, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
26 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 26 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि रात 08.55 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.34 बजे से शाम 05.54 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

26 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि – 26 जनवरी 2025 को रात 8.55 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।

सर्वार्थसिद्धि योग – 26 जनवरी 2025 को सुबह 8.26 बजे से सोमवार सूर्योदय तक रहेगा।

ज्येष्ठ नक्षत्र – 26 जनवरी को सुबह 08.26 बजे तक ज्येष्ठ नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04.34 बजे से शाम 05.55 बजे तक

मुंबई- शाम 05.04 बजे से शाम 06.28 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.33 बजे से शाम 05.53 बजे तक

लखनऊ – शाम 04.22 बजे से शाम 05.43 बजे तक

भोपाल- शाम 04.40 बजे से शाम 06.03 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 03.57 बजे से शाम 05.20 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 05.00 बजे से शाम 06.22 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.40 बजे से शाम 06.06 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.11 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.55 बजे

Holi 2025 Date: किस दिन जलेगी होलिका, कब लगेगा गुलाल? जानें शुभ मुहूर्त और सही डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।