आज 26 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि रात 08.55 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.34 बजे से शाम 05.54 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
