29 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या, अमृत स्नान का दूसरा दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 January 2025 Panchang: आज 29 जनवरी, दिन बुधवार माघ माह के कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या है। यह शाम 06.06 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 29, 2025 पर 5:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
29 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 29 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या और बुधवार दिन है। यह तिथि शाम 06.06 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 01.51 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

28 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि - 29 जनवरी 2025 को शाम 06.06 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी।

सिद्ध योग – 29 जनवरी 2025 को रात 09.22 बजे तक।

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र – 29 जनवरी को सुबह 08.21 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद श्रावण नक्षत्र लग जाएगा।

व्रत-त्योहार- आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है, इसके साथ ही आज के दिन महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान भी किया जाएगा

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.34 बजे से दोपहर 01.55 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.52 बजे से दोपहर 02.16 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.36 बजे से दोपहर 01.56 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 12.19 बजे से दोपहर 01.41 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.33 बजे से दोपहर 01.56 बजे तक

कोलकाता –दोपहर 11.50 बजे से दोपहर 01.13 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.52 बजे से दोपहर 02.15 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 12.22 बजे से दोपहर 01.48 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.11 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.57 बजे

Mauni Amavasya 2025: पितरों के सपने में देखना, जानें उनके संदेश और आपके लिए शुभ संकेत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।