आज 29 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या और बुधवार दिन है। यह तिथि शाम 06.06 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 01.51 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
