आज 31 जनवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और शुक्रवार दिन है। यह तिथि दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वरीघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।